{"_id":"57b831b64f1c1ba2506ed71f","slug":"oldage-home-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपयों की विकास योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपयों की विकास योजनाओं का शिलान्यास
palwal
Updated Sat, 20 Aug 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
गांव चांदपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते डीसी अशोक शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने ग्राम चांदपुर में 9.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंगनवाड़ी केन्द्र व 2.72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ठोस तरल कचरा प्रबंधन शेड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित स्कूल, मंदिर, ब्राह्मण चौपाल आंगनवाड़ी व तालाब मार्ग तथा प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया। उन्होंने गांव में डी-प्लान के तहत 10 लाख रुपये की लागत से सिलाई केन्द्र व वृद्धाश्रम बनवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
डीसी शर्मा ने कहा कि गांव में शीघ्र ही एक दिवसीय ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे में जानकारियां दी जाएंगी। लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में डीसी ने पौधे भी लगाए व ग्रामीणों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
एडीसी अंजू चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि वे पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण करें व खुले में शौच न जाएं। जिससे लोग बीमारियों से बच सकें और गांव को आदर्श गांव बनाया जा सके । कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा, परियोजना अधिकारी ओमबीर सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा, पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचन्द, सरपंच किरण यादव व तेजपाल यादव सहित ग्रामसभा के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन