फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Officers marched on foot with heavy security

Palwal News: भारी सुरक्षा के साथ अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Officers marched on foot with heavy security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। नूंह हिंसा के बाद लोगों में विश्वास की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों ने शनिवार को भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों को लेकर पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर फरीदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन एवं डीएसपी सुरेश भड़ाना ने आम आदमी से सीधा संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अमन एवं भाईचारे को बनाए रखने की भी अपील की।

पुलिस व अधिकारियों की टीम ने शहर के सभी बाजारों में जाकर तथा मुख्य चौराहों से होते हुए पैदल मार्च निकाला। डीसीपी अमित यशवर्धन ने लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस सुरक्षा को लेकर उनके साथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा आपसी भाईचारा बनाए रखें और इलाके में शांति बनाए रखे। उन्होंने पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों व लोगों से भी बात की। बाद में थाने में शहर के सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को बुलाकर बैठक की तथा शांति बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed