फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Officer missing , so where to complainant

अधिकारी नदारद, तो कहां जाएं फरियादी

Tue, 02 Aug 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 02 Aug 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Officer missing , so where to complainant
इंतजार में फरियादी - फोटो : अमर उजाला

अपने नजदीकी थाने या चौकी में न्याय ना मिलने पर लोग जिले के आला पुलिस अधिकारियों से अपनी फरियाद करना चाहते हैं। सोमवार को एसपी कार्यालय पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे करीब 30 फरियादी दोपहर तीन बजे तक उनके कार्यालय के बाहर इंतजार में बैठे रहे। लेकिन उन्हें ना तो साहब ही मिले ना ही कोई संतोषजनक जवाब। 

विज्ञापन


 सात घंटे के लंबे इंतजार के बाद फरियादी बैरंग लौट गए। विशेष बात तो यह रही कि सात घंटे के लंबे इंतजार के दौरान उन्हें ना तो किसी ने यह बताया कि साहब छुट्टी पर हैं ना ही किसी अन्य अधिकारी ने उनका दर्द जानने का प्रयास किया। एसपी कार्यालय के बाहर बैठने वाले जवान ने भी उन्हें यह तक बताना गंवारा नहीं समझा कि आज एसपी साहब नहीं मिलेंगे। 
विज्ञापन


  दोपहर तीन बजे जब अमर उजाला को पता चला कि एसपी साहब छुट्टी पर हैं, तब फरियादियों को बताया गया। जिस पर वे  लौट गए। यूं तो सरकार ने आदेश जारी किए हुए हैं कि साप्ताहिक कार्य दिवसों में अधिकारी सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक अपने कार्यालयों पर रहकर जनता की समस्याएं सुनें। लेकिन सवाल यह है कि यदि अधिकारी ही कार्यालय से नदारद मिलें, तो आखिर फरियादी अपनी फरियाद किसे सुनाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सुबह नौ बजे एसपी कार्यालय में एसपी साहब को अपनी फरियाद सुनाने आई थी। तीन वर्ष पूर्व मेरी शादी हुई थी, जोकि अंर्तजातीय विवाह था। तभी से ही गांव के दबंग हमारी जान के दुश्मन बने हैं। उस समय हमें गांव निकाला दे दिया गया था। रोजी रोटी का जुगाड़ ना होने के चलते कुछ समय पूर्व गांव में आकर रहने लगे। तभी से ही गांव के दबंग परेशान करते हैं। चार माह की गर्भवती है, कुछ दिन पूर्व भी मेरे साथ मारपीट की गई, जिसकी सूचना 100 नंबर पर दी। शिकायत अमरपुर पुलिस चौकी को व महिला थाने में भी दी। कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई, तो दूसरी बार एसपी साहब से मिलने आई थी लेकिन यहां से भी बैरंग लौटना पड़ा है। 
-अनीता, पत्नी रामरूप, गांव कटेसरा। 
 
-अपनी पत्नी के साथ सुबह नौ बजे से यहां बैठा हूं। पुत्रवधु ने जायदाद के लिए छेड़छाड़ की झूठी शिकायत कर दी थी, जिस पर सैक्टर-2 पुलिस चौकी में बुलवा लिया गया। जिस पर जायदाद तीनों बेटों में बांट दी, लेकिन वे अब भी झूठी शिकायत दिलवा कर परेशान परेशान कर रहे हैं। कई दिन से एसपी साहब के पास न्याय की आस में आया था, लेकिन यहां तो साहब मिले ही नहीं। 
-बलबीर सिंह व भगवती, गांव सिहौल, पलवल। 
----
-दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते हैं। चार जुलाई को महिला थाने में शिकायत दी थी। कोई सुनवाई नहीं हुई तो माता-पिता के साथ एसपी साहब से फरियाद करने आई थी। यहां सात घंटे बैठे हुए हो गए, लेकिन किसी ने यह तक नहीं बताया कि साहब नहीं मिलेंगे। ना ही किसी अन्य अधिकारी ने शिकायत के बारे में पूछा है। 

-मुकेश, निवासी, गांव कलसाड़ा। 
 
पहली बात तो एसपी राहुल शर्मा छुट्टी पर नहीं थे। हो सकता है कि वे फील्ड में कहीं हों। लेकिन कार्यालय में आने वाले फरियादियों की सुनवाई तो होनी ही चाहिए। वे पता करेंगी कि ऐसा कैसे हुआ। भविष्य में फरियादियों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। 
 -ममता सिंह, आईजी, रेवाड़ी रेंज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed