फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Occupants of a car forced a bikers to stop and beat him up.

Palwal News: कार सवारों ने बाइक रुकवाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Occupants of a car forced a bikers to stop and beat him up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मंडकौला रोड पर गांव घरोट के निकट कार सवारों ने बाइक रुकवाकर दो युवकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की। मारपीट में दोनों की आंखों पर चोट आई। हथीन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घरोट निवासी टेकचंद और नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बाइक से मंडकौला से अपने गांव घरोट लौट रहे थे। रात करीब दो बजे बिचपड़ी मोड़ के पास बलेनो कार में सवार लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि कार सवारों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनकी जेब से आठ हजार रुपये छीन लिए। मारपीट में दोनों की आंखों पर चोट आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जनाचोली निवासी भगवत दयाल, तरुण, अमित, मनजीत और मनप्रीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed