फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nowhere example of the sacrifice of the Sikh Gurus

सिख गुरुओं की कुर्बानी की मिसाल कहीं नहीं

Fri, 06 Jan 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Nowhere example of the sacrifice of the Sikh Gurus
गुरु पर्व पर भजन - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सिख गुरुओं जैसी कुर्बानी की मिसाल विश्व में कहीं नहीं मिलती। गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती पर गुरुद्वारा सिंह सभा में उन्होंने गुरुओं के दिखलाए गए मानवता व मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन


बराला ने अपने संबोधन में कहा कि भारत संतों व फकीरों की धरती रही है। गुरुओं के बलिदान व उनके द्वारा दिखलाए मानवता व मानव कल्याण के मार्ग से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने भी प्रकाश पर्व पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए संक्षिप्त संबोधन किया।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में बराला, मंगला व अन्य को प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी छविंद्र सिंह ने परंपरागत रूप से सिरोपा भेंट किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने प्रकाश पर्व पर आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रमों में बारे में संक्षिप्त विवरण दिया। प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी छविंद्र सिंह व ग्रंथी ज्ञानी गुरुविंद्र सिंह ने पाठ किया। बाद में सभी ने लंगर छका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में गत 24 दिसंबर से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। संगत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, प्रमुख मीडिया संपर्क सूरजपाल अम्मू, जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला परिषद के उप प्रधान संतराम, पंचायत समिति पलवल के चेयरमैन प्रेमचन्द, मुकेश सिंगला, वीरपाल दीक्षित, प्रवीण ग्रोवर, अविनाश शर्मा, संजय सिंह राणा, सविता शर्मा व मूर्ति शर्मा भी शामिल हुई। गुरुनानक अस्पताल के संचालक डॉ. अनूप सिंह अरोड़ा, सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार जागीर सिंह, सचिव सरदार बलवंत सिंह, संरक्षक सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार टेक सिंह व सरदार सुखविंद्र सिंह ने अगवानी की। 
                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed