फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Now there will be no problem in Kheersagar Parikrama

विधायक किया 51 लाख रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन

Sun, 25 Jul 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no problem in Kheersagar Parikrama
होडल। भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन तथा स्थानीय विधायक जगदीश नायर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं उन सभी विकास कार्यों को तीव्र गति से समय पर पूरा किया जा रहा है। विधायक रविवार को क्षेत्र के गांव शेखशाई सहित ख़िरवी व बांसवा में 51 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे रास्तों के उद्घाटन के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने शेखशाई मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा के रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाए जा रहे रास्ते का उद्घाटन किया। जिस पर 7 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते के बन जाने से खीरसागर परिक्रमा जोकि यहां के लोगों की काफी पुरानी मांग थी अब परिक्रमा लगाने वालों लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। यहां के ग्रामीणों द्वारा विधायक के सामने ग्रिल लगाने, कम्युनिटी सेंटर व बंजारा रास्ता को पक्का करने की मांग रखी गई जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके सारे काम जल्द ही पूरे करा दिए जाएंगे। इसी कड़ी में बांसवा गांव में पीडब्ल्यूडी रोड से नाले तक 14 लाख की लागत से रास्ता बनाया गया है जिससे यहां के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अब इस रास्ते के बन जाने से लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होगी। ख़िरवी से हताना उत्तर प्रदेश जाने वाले रास्ते को 30 लाख की लागत से तैयार किया गया है। जिससे हरियाणा से उत्तर प्रदेश जाने के लिए लोगों को बहुत दूरी से घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। इस रास्ते के लिए लोगों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया गया है। गांव बंचारी में लगभग 1 किलोमीटर लंबा रास्ता जिस पर 27 लाख रुपये की लागत आई है। जिससे गांव के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, राजकुमार तायल, मोनू कालरा, देबू ,रामेश्वर, मंडल अध्यक्ष प्रेम राज, भगत सिंह बैनीवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed