फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Notice will be issued for not paying the crop on time

समय पर फसल का भुगतान नहीं करने पर जारी होगा नोटसि

Thu, 14 May 2020 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Notice will be issued for not paying the crop on time
समय पर फसल का भुगतान नहीं करने पर जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

पलवल। जिला सचिवालय में हुई बैठक में बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त ने मंडियों से गेहूं का उठान और किसानों को भुगतान में देरी होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को फसल का तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। अगर किसानों को समय पर भुगतान नहीं करने पर एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिले में करीब दो लाख तीन हजार 118 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, लेकिन समय पर किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि मंडियों में खरीद के साथ-साथ उठान का कार्य भी तत्परता से किया जाए। अब तक 96,229 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है, जबकि खरीद दो लाख मीट्रिक टन से भी अधिक हो चुकी है। किसानों को भुगतान किए जाने के लिए संबंधित एसडीएम को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो चुके गांवों के किसानों की फसल को भी खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव भुगतान की जानकारी सरकार की ओर से निर्धारित परफार्मा पर देंगे। आढ़ती इस परफार्मा में किसानों को किए गए भुगतान व अपने बैंक की स्टेटमेंट भी दर्ज करेंगे। किसानों को दी गई भुगतान की रिपोर्ट सोमवार तक देनी होगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ, सीटीएम जितेंद्र कुमार, एसडीएम कंवर सिंह, डीएफएससी राम अवतार सिंह, हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश कलोदा, भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक नवनीत राणा, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक मनोज पाराशर और मार्केट कमेटी सचिव नरवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed