फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nodal officers appointed in grain markets, will have to submit daily reports

Palwal News: अनाज मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त, हर दिन देनी होगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers appointed in grain markets, will have to submit daily reports
अधिकारी प्रतिदिन करेंगे मंडियों का दौरा, शाम पांच तक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले की अनाज मंडियों में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान और बाजरा की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि पलवल अनाज मंडी के लिए एसडीएम पलवल ज्योति, हसनपुर मंडी के लिए सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, होडल मंडी के लिए एसडीएम बैलीना राणा, खांबी मंडी के लिए एमडी शुगर मिल द्विजा व हथीन मंडी के लिए सीटीएम अप्रतिम सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी प्रतिदिन मंडियों का दौरा करेंगे और शाम 5 बजे तक ईमेल अथवा निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मंडियों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मंडियों का बुनियादी ढांचा पर्याप्त हो व किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी खरीद एजेंसियां खाद्य विभाग, हैफेड, भारतीय खाद्य निगम और स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी मंडियों में पर्याप्त कर्मचारी तैनात करें। मंडी के प्रवेश द्वारों पर गेट पास का वितरण पारदर्शी तरीके से हो तथा ई-खरीद पोर्टल पर उपज के प्रवेश और निकास का वास्तविक समय में रिकॉर्ड दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मंडियों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही दैनिक आधार पर फसल की आवक की निगरानी व रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए। किसानों की शिकायतों का तुरंत और प्रभावी समाधान नोडल अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed