फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Explained UPI collect request fraud.

Palwal News: यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट फ्रॉड के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Explained UPI collect request fraud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
साइबर जागरूकता माह के तहत जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर स्थित दो निजी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इनमें 9वीं से 12वीं कक्षा के 1000 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। साइबर सेल प्रभारी एएसआई विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। ठग कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजकर पिन डालने के लिए कहते हैं, जिससे खाते से रकम कट सकती है। पुलिस ने अनजान रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, ओटीपी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed