फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   449 accused arrested in September

Palwal News: सितंबर में 449 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
449 accused arrested in September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिला पुलिस ने सितंबर में अपराधियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित 449 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 इनामी, 17 पीओ और 81 बेल जंपर शामिल हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ, अवैध हथियार, शराब तस्करी और जुआ-सट्टे के मामलों में भी कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार, नशा तस्करी के 11 मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 193.67 ग्राम स्मैक, 73.79 ग्राम हेरोइन, 4.414 किलो गांजा और 186.220 ग्राम पॉपी हस्क बरामद किया गया। अवैध हथियारों के 12 मामलों में 19 आरोपियों से छह पिस्टल, सात देसी कट्टे, एक चाकू और 26 कारतूस बरामद हुए। शराब तस्करी के पांच मामलों में पांच आरोपियों से 449.5 बोतल देशी और 420 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जुआ-सट्टे के पांच मामलों में 22 आरोपी गिरफ्तार हुए और 28,550 रुपये बरामद किए गए। चोरी व गृहभेदन के 10 मामले सुलझाकर नौ आरोपियों से 3.47 लाख रुपये से अधिक की नकदी व सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article