{"_id":"6176f01b961e721f4b12be6e","slug":"no-security-arrangement-in-deep-ponds-palwal-news-noi6124211106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरे तालाबों में सुरक्षा प्रबन्ध नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरे तालाबों में सुरक्षा प्रबन्ध नही
विज्ञापन
हथीन। समीपवर्ती गांव घुड़ावली में मिट्टी के खनन से गहरे तालाब बन गए हैं। इन तालाबों से बचने को न तो बच्चों की सुरक्षा के का प्रबंधन है, न ही बड़ों की। आए दिन नागरिकों को दुर्घटना का भय बना रहता है। इन तालाबों में डूबकर अब तक करीब छह बच्चों की मौतें हो चुकी हैं। मानव अधिकार आयोग भी मौतों पर संज्ञान ले चुका है। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। खनन से बने ये तालाब कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस तरफ न तो खनन विभाग का ध्यान है और न ही प्रशासन को इसकी चिंता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ये तालाब खनन ठेकेदारों ने पहाड़ी की मिट्टी खोदकर बनाए हैं। तालाब गहरे हैं, अज्ञानतावश बच्चे तालाबों में चले जाते हैं। अधिक गहरा होने के चलते बच्चों के डूबने का खतरा बना रहता है। अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार को तालाबों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने चाहिए।
सुरक्षा प्रबंध कराने की मांग कई बार की जा चुकी है। खनन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है हमारी मांग है कि तालाबों के चारों तरफ डौल बनानी चाहिए। तालाबों के चारों तरफ गहरे होने एवं डूबने के खतरा होने एवं सावधान रहने के बोर्ड लगाने चाहिए। जिससे बड़े और बच्चे दुर्घटना से सावधान रह सकें।
विज्ञापन
- अजमल खान, पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति
तालाबों में सुरक्षा प्रबंध की मांग सरकार से की गई है। वे व्यक्तिगत रूप सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। शीघ्र ही इस विषय में खनन मंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
- हक्कू खान, सचिव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
इस बारे में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सूरज पांडे ने बताया कि पिछली सरकार के समय में खनन कार्य हुआ था। सुरक्षा प्रबंध करने के लिए खनन विभाग से संपर्क कर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है।
मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। मैं इस बारे में खनन विभाग के अधिकारियों से बात करूंगा। लोगों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
- लक्ष्मीनारायण, एसडीएम हथीन