फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No provision of drinking water in Hathin Small Secretariat, people upset

हथीन लघु सचिवालय में पेयजल का नहीं इंतजाम, लोग परेशान

Thu, 25 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
No provision of drinking water in Hathin Small Secretariat, people upset
हथीन। उपमंडल स्थित लघु सचिवालय में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां पर प्रशासन द्वारा लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। स्थिति यह है कि यहां पर काम के लिए आने वाले लोगों को बाहर से पानी की बोतल खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं जहां अब गर्मी आने वाली है, ऐसे में लोगों के लिए परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल में करीब 170 पंचायतें हैं। इसके अलावा मेवात के भी काफी गांवों के लोगों का हथीन लघु सचिवालय में आना-जाना रहता है। एसडीएम, डीएसपी के अलावा अन्य सभी सरकारी विभागों के उपमंडल स्तर के अधिकारी लघु सचिवालय में ही बैठते हैं। ऐसे में प्रतिदिन हजारों लोग यहां आते हैं। सर्दियों में भी यहां आने वाले लोगों को पेयजल की समस्या रही थी। उन्हें बाहर से खरीदकर पानी की बोतल लेनी पड़ती थी। अब गर्मियों में तो यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
पेयजल के लिए जो वाटर कूलर लगवाए थे, वे खराब पड़े हैं। वाटर कूलर जिस स्थान पर लगे हैं, वहां की सफाई भी उचित ढंग से नही कराई गई है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने के कारण लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। - रविन कुमार, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां आने वाले सभी नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की सार्वजनिक व्यवस्था की जाए। - नाजिम खान, खिल्लूका

लघु सचिवालय में लगे वाटर कूलरों को सही कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। स्वच्छ पेयजल के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी। - वकील अहमद, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed