फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No action taken on SDM's report; illegal construction continues.

Palwal News: एसडीएम की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं, अब भी हो रहे अवैध निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
No action taken on SDM's report; illegal construction continues.
बेरी में अवैध फार्म हाउसों का निर्माण एक बार फिर जोर पकड़ने लगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव बेरी में अवैध फार्म हाउसों का निर्माण एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में अवैध खनन के पत्थरों से चहारदीवारी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह वही फार्म हाउस क्षेत्र है जो पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। स्थानीय लोगों की करीब दो दर्जन शिकायतों के बाद प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में इसकी जांच कराई थी।
एसडीएम खुद मौके पर गए थे और उनकी जांच रिपोर्ट में गांव बेरी में करीब 36 एकड़ में बने फार्म हाउसों को पूरी तरह अवैध बताया गया था। रिपोर्ट में जिला नगर योजनाकार विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे और अवैध निर्माण को तोड़ने की सिफारिश करते हुए फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के लिए भेजी गई वह फाइल अब कागजों में ही दब कर रह गई है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण अवैध निर्माण करने वालों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं और धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। लोगों का कहना है कि एक सरकारी अधिकारी भूमाफिया बनकर खनन माफिया और स्थानीय दलालों के साथ मिलकर इस अवैध निर्माण में शामिल है, जिसके सामने जिला प्रशासन नतमस्तक है। कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। मांग की जा रही है कि एसडीएम रिपोर्ट के आधार पर अवैध फार्म हाउसों पर जल्द तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रिपोर्ट बना ली गई है। अवैध निर्माण है। इस पर प्रक्रिया चल रही है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन का इंतजार है। निश्चित तौर पर इसमें कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार गर्ग, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed