{"_id":"672fa116e69968d7770ead54","slug":"nine-farmers-sued-for-burning-stubble-number-reaches-29-palwal-news-c-24-1-snoi1004-109780-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पराली जलाने पर नौ किसानों पर मुकदमा, 29 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पराली जलाने पर नौ किसानों पर मुकदमा, 29 हुई संख्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ग्रैप का दूसरा चरण लागू होने के बावजूद भी पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कृषि विभाग ने पराली जलाने पर नौ किसानों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं। जिले में अब तक पराली जलाने पर 29 किसानों पर मुकदमे हो चुके हैं। मामले में अभी तक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार कैंप थाना पुलिस ने असावटा के किसान ज्ञानचंद, सुजवाडी गांव के किसान प्रवीण, घोडी गांव के किसान अजीत, रसूलपुर के किसान सुरजीत व सुल्तानपुर की किसान प्रेमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा बहीन थाना पुलिस ने कौंडल गांव के किसान अमर सिंह व जयराम के खिलाफ, हसनपुर थाना पुलिस ने मर्तजाबाद गांव के किसान लेखराज व लीखी गांव के किसान जितेंद्र के खिलाफ पराली जलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
-- --
चार महिलाओं सहित 29 पर हो चुका है मुकदमा दर्ज
जिले में अब तक चार महिला किसानों सहित 29 के खिलाफ विभिन्न थानों में पराली जलाने के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कृषि अधिकारियों का कहना है कि किसानों द्वारा अपने खेतों में धान के अवशेष जलाए जाने की पुष्टि एएफएल लोकेशन से हुई है। जिसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर निगरानी रखने के लिए टीमें गठित की हैं। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी कर रहे है। पराली जलाने से प्रदूषण के स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।