फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   NIA team conducted raid to arrest Neeraj Faridpuria gang's henchman Anil

Palwal News: नीरज फरीदपुरिया गैंग के गुर्गे अनिल की गिरफ्तारी के लिए एनआइए टीम ने की छापेमारी

Thu, 11 Jan 2024 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 11 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
NIA team conducted raid to arrest Neeraj Faridpuria gang's henchman Anil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के गुर्गों व साथियों पर शिकंजा कसने के लिए एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बृहस्पतिवार को होडल के गांव करमन में सरपंच सरोज देवी के घर छापेमारी की। सुबह छह बजे अचानक छापेमारी करने पहुंची एनआइए टीम की जानकारी मिलते ही करमन गांव के लोग सरपंच के निवास पर एकत्रित हो गए। वहीं, होडल व आसपास के लोगों में इस छापे को लेकर दिनभर चर्चा रही। टीम ने सरपंच के घर से एक पिस्तौल भी बरामद की। टीम ने सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी चैक किए तथा उनकी कॉल व मैसेज हिस्ट्री की जांच की। इसके बाद टीम पिस्तौल, एक मोबाइल फोन व सरपंंच पति सुनील को अपने साथ दिल्ली मुख्यालय ले गई। एनआइए टीम का नेतृत्व डीएसपी संजीव कुमार ने किया। उनके साथ होडल थाना प्रभारी जसवीर पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।
लारेंस बिशनोई गैंग के विरोधी बंबइयां गैंग की कमान नीरज फरीदपुरिया को मिलने के बाद एनआइए सहित सभी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उसी नीरज फरीदपुरिया के गुर्गे अनिल पर शिकंजा कसने के लिए एनआइए टीम ने करमन गांव में सरपंच सरोज देवी के घर छापेमारी की। अनिल सरपंच सरोज देवी का देवर है। टीम ने वहां पहुंचकर करीब सात घंटे तक सरपंच व उसके पति सुनील उसके भाई मोहन व उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने पूरे घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अनिल के घर से एक पिस्तौल बरामद की गई। तलाशी खत्म होने के बाद टीम अपने साथ अनिल के भाई तथा सरपंंच पति सुनील तो पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय ले गई। ग्रामीणों ने जब सुनील को साथ ले जाने से रोकने का प्रयास किया तो टीम का नेतृत्व कर रहे एनआइए के डीएसपी संजीव कुमार ने ग्रामीणों को होडल थाने में सुनील से पूछताछ करने की बात कहकर समझाया, लेकिन बाद में टीम गांव से निकलने के बाद सीधा दिल्ली मुख्यालय ले गई।
विज्ञापन

छापे के दौरान कर दी गांंव में पूरी तरह से नाकेबंदी
एनआइए टीम ने गांंव करमन में घुसने के साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से गांंव में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर नाके लगा दिए तथा आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सरपंंच के घर को पूरी तरह से घेर लिया तथा घर में मौजूद सभी सदस्यों को घर के अंंदर ही कैद कर दिया और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान पूरे घर में गहनता से जांच की गई। घर में हर कमरे तथा सभी स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गई, लेकिन टीम व पुलिस को अनिल कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को घर के अंदर व बाहर नहीं जाने दिया

गैंगस्टर के गुर्गे अनिल के घर दबिश देने के लिए पहुंची एनआइए की टीम ने स्थानीय पुलिस को घर के बाहर नाकाबंदी पर लगा दी। टीम के 8 घंटे चली जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को बाहर वह अंदर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ पूछताछ में स्थानीय पुलिस की महिला कर्मचारियों को कई बार घर के अंदर बुलाया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय थाना प्रभारी जसबीर सिंह से बच्चों को घर से बाहर निकालने को कहा, लेकिन थाना प्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया।


दिल्ली से एनआईए की टीम डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करने आई थी। टीम पहले सुबह थाना परिसर पहुंची और उन्होंने गांव करमन में जांच करने की जानकारी दी। आधा दर्जन की संख्या में टीम गांव में पहुंची। करीब आठ घंटे पूछताछ के बाद सरपंच पति सुनील को अपने साथ ले गई है। बाकी जानकारी आगे एनआइए टीम की जांच के बाद दी जाएगी।
- जसवीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed