फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Newborn dies of fever in Saundhad

सौंदहद में बुखार से नवजात की मौत

Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies of fever in Saundhad
बजादा पहाड़ी में बुखार के मरीजों का सैंपल लेते - फोटो : Palwal
होडल। जिले में बुखार का प्रकोप रुक नहीं रहा है। बुखार से मौतों की भी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी सौंदहद गांव में बुखार से ग्रस्त नवजात बच्चे की मौत हो गई। अब तक सौंदहद में बुखार से चार बच्चों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। उधर, होडल उपमंडल के अन्य गांवों में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो अस्पतालों में भर्ती बुखार से ग्रस्त अभी भी कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग का सौंदहद की तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की मौतें होने से लोगों में दहशत है। बुधवार को गांव निवासी राहुल के एक सप्ताह के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी धर्मवीर और सत्यदेव, पूर्व थानेदार प्रहलाद सिंह ने बताया कि गांव में बच्चों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं, इस मामले में एसडीएम वकील अहमद का कहना है कि गांव में बच्चों की मौत को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। जल्द गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में नहीं मिल रहे बिस्तर
होडल के निजी अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण मरीजों को पलवल और फरीदाबाद ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में पूरी सुविधाएं नहीं है। पर्याप्त दवाएं तो कहीं डॉक्टर समय पर नहीं मिलते हैं। इसके कारण ठीक से मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। लोगों की मांग है कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ली में 11 और बजादा पहाड़ी में 6 मरीज मिले
गांव चिल्ली में बुधवार को भी 11 नए बुखार के मरीज मिले हैं। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में जांच कराने 27 लोग आए, जिनमें से 11 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि गांव में मलेरिया की जांच के लिए सात लोगों की टीम बनाई गई है। कोविड परीक्षण के लिए दो लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दो लोगों के डेंगू एवं दो लोगों के प्लेलेटट्स जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। गांव के निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों सात मरीज पलवल जिला अस्पताल रेफर किए गए थे, वे भी अब पूर्ण स्वस्थ होकर वापस घर आ चुके हैं। वहीं, समीपवर्ती बजादा पहाड़ी गांव में बुखार के छह मरीज मिले हैं। सूचना मिलते ही सीनियर मेडिकल अफसर विजय कुमार ने गांव में हथीन के मेडिकल अफसर सोनू एवं हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed