फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Newborn dead body found in village Misa

गांव मीसा में नवजात का मिला शव

Sun, 01 May 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Newborn dead body found in village Misa
पलवल। चांदहद थाना क्षेत्र में गांव मीसा के समीप एक नवजात का शव मिला। शव के नीचे का हिस्सा कुत्तों ने नोंच डाला था। किसान ने खेतों पर जाते समय शव को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रवि कुमार के अनुसार, गांव मीसा निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी करता है। शनिवार को वह खेतों की तरफ जा रहा था। तभी उसे मनोज की ट्यूबवेल पर बने कमरे के पास एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। शव के कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोच डाला था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed