फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   neighbour run girl who come to her maternal home and also took away Rs 50 thousand cash and jewellery

'पुनीत मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया': मायके आई लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, 50 हजार नकद व गहने भी ले गई साथ

Thu, 13 Jun 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस ने लापता महिला व युवती का सुराग नहीं लगा पाई है।
 

विज्ञापन
neighbour run girl who come to her maternal home and also took away Rs 50 thousand cash and jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के चार माह बाद मायके आई शादीशुदा युवती को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती घर से 50 हजार रुपये व जेवरात भी साथ ले गई। इसके अलावा दो बच्चों की मां एक बेटे के साथ घर से कहीं चली गई। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस ने लापता महिला व युवती का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि फरवरी माह में उसने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद वह अब घर आई हुई थी। 10 जून की रात करीब आठ बजे उसकी बेटी अलमारी रखे जेवरात व 50 हजार रुपये लेकर घर से चली गई। उसे पता चला कि पड़ोस में रहने वाला पुनीत उसकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि दोपहर के समय वह अपनी कंपनी में मौजूद था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि वह घर छोड़ कर जा रही है। वह तुरंत घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। उसके छह व तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी तीन वर्ष के बच्चे को साथ ले गई, जबकि छह वर्ष के बच्चे को घर छोड़ गई।

पुलिस ने शिकायतों के आधार पर गुमशुदगी के मुकदमा दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed