फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Need for construction of big jail in the district, member of Haryana Human Rights Commission

जिले में बड़ी जेल के निर्माण की आवश्यकता,हरियाणा मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने

Fri, 01 Oct 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Need for construction of big jail in the district, member of Haryana Human Rights Commission
पलवल जिला जेल में निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा मानव अधिकार आयोग के सदस्य - फोटो : Palwal
पलवल। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने शुक्रवार को जेल का दौरा किया। उन्होंने जेल में कैदियों को दी जाने वाले सुविधाओं आदि का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी, कैशलेस कैंटीन, शौचालय, बैरक और बंदियों के रहन-सहन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पलवल जिले की यह छोटी जेल है, जिसके कारण इस जिले के अन्य कैदी नीमका जेल में हैं। इसलिए पलवल जिले में एक नई बड़ी स्वतंत्र जेल के निर्माण की आवश्यकता है। इसके लिए आयोग द्वारा सरकार से बड़ी जेल बनाने की सिफारिश की जाएगी, जिससे जिले में करीब दो हजार कैदियों को रखे जाने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में प्रतिक्रिया ली। मानव अधिकार के तहत कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का समय-समय पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव द्वारा जायजा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जेलों में देश की अन्य जेलों की अपेक्षा मानवीय सुविधाओं और आवश्यकताओं में काफी सुधार हुआ है। इस प्रकार के सुधारों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। जेलों के अंदर बेसिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश में कुल 19 जेल हैं, जिनका वह समय-समय पर दौरा कर मानवीय सुविधाओं का जायजा लेते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पीयूष शर्मा, रजिस्ट्रार कुलदीप जैन, विशेष सचिव गुलशन खुराना, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव और जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed