{"_id":"6a986c3a2fdd5747380d61d0","slug":"national-lok-adalat-on-september-12-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115135-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को नूंह जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा गुप्ता के नेतृत्व में होने वाली लोक अदालत में विभिन्न मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, पारिवारिक एवं दीवानी विवाद, जमानती फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल और राजस्व प्रकरण सहित कई मामलों का समाधान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता ने आमजन से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने से पक्षकारों का समय और धन बचता है तथा आपसी सहमति से विवाद का स्थायी समाधान निकालने का अवसर मिलता है।