{"_id":"60a675a846142d09f4787fc659efacae","slug":"murder-case-woman-among-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में एक महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में एक महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 18 Nov 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल सीआईए पुलिस ने हसनपुर के गांव भवाना के पास खेतों में हुई एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। बुजुर्ग की हत्या उसके पोते व बेटों ने जमीन-जायदाद के लिए की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे हत्या की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर की रात को गांव भवाना निवासी (70) अंतराम अपने खेतों में सो रहा था, इसी दौरान उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।
पुलिस ने अंतराम के दामाद फूलबाड़ी निवासी धनपाल के बयान पर अंतराम के बेटे व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। थाना पुलिस के बाद इस मामले की जांच होडल सीआईए को सौंप दी।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज देवेंद्र शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुजुर्ग अंतराम की हत्या उसके पोते विनोद, लड़के धर्मपाल व भतीजे बलवीर ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि हत्या के दौरान बलवीर ने अंतराम के पैरों को कसकर पकड़ लिया था, धर्मपाल ने मुंह दबा लिया और विनोद ने लोहे की छड़ घोंप दी।
उन्होंने बताया कि इस हत्या के बारे में अंतराम के दूसरे लड़के धनीराम व धर्मपाल की पत्नी विध्या को भी पता था, लेकिन उन्होंने इस मामले को छिपाते हुए पुलिस को गुमराह किया, इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से लोहे की छड़ बरामद कर ली है, जिससे अंतराम की हत्या की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।