{"_id":"659d83ad4e4c5a31b50c0422","slug":"munshi-commit-suicide-in-the-room-palwal-news-c-24-1-fb11002-4169-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुंशी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुंशी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 09 Jan 2024 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल अदालत में वकील के पास कार्य करने वाले 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह गांव कुसलीपुर में किराये के मकान में रहता था। सोमवार रात को युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार सोमवार रात को उन्हें सूचना मिली कि गांव कुसलीपुर में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक ने पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक की पहचान यूपी के जिला हाथरस निवासी संगम के रूप में हुई। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने मृतक के पिता राजेंद्र को सूचित किया। राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा संगम पलवल अदालत में वकील के पास कार्य करता था और कुछ महीनों से कुसलीपुर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता के बयान पर फिलहाल मामले में भादंसं की धारा 174 की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।