फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipality and fire brigade workers sitting on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे पालिका और दमकल कर्मचारी

Tue, 17 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Municipality and fire brigade workers sitting on hunger strike
क्रमिक भूख हड़ताल में नारबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : Palwal
पलवल। नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों ने मंगलवार से दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 1366 फायरमैन और ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के स्वीकृत पदों पर समायोजित करने, आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों व फायरमैनों की नियुक्ति करने की मांगो संबंध में की गई। हड़ताल के दौरान कर्मचारी 12-12 घंटे तक क्रमिक भूख हड़ताल रख रहे हैं।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के पलवल इकाई प्रधान राजपाल रंगा और फायर ब्रिगेड के प्रधान सूबे सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सर्व कर्मचारी संघ पलवल के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही है। इससे पहले 12 मई को कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन किया था। इसके बाद 14 मई को हरियाणा सरकार के सभी विधायकों और मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसके बावजूद भी सरकार ने बातचीत का न्योता नहीं दिया। मजबूरन कर्मचारियों को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी। जिला प्रधान कन्हैया ने कहा कि सरकार से पहले भी 25 अप्रैल और 17 अगस्त 2020 को दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में भारी रोष है। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 23 व 24 मई को नगर पालिका और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों को खंड सचिव हरकेश सौरोत, विजय बैनीवाल, सतीश सुनील सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed