{"_id":"67c4940f2b6bf19fd204ccd0","slug":"municipal-elections-there-was-enthusiasm-among-the-voters-since-morning-festival-of-democracy-celebrated-with-801-percent-voting-palwal-news-c-24-1-gr11004-112380-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका चुनाव : सुबह से ही वोटरों में रहा उत्साह, 80.1 प्रतिशत मतदान के मना लोकतंत्र का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका चुनाव : सुबह से ही वोटरों में रहा उत्साह, 80.1 प्रतिशत मतदान के मना लोकतंत्र का पर्व
विज्ञापन
14 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका चुनाव में 80.1 प्रतिशत मतदान के साथ मतदाताओं ने लोकतंत्र का जश्न मनाया। कुल 12,685 मतदाताओं में से 10,163 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्र किरण भी मतदान करने पहुंचीं, जबकि पहली बार वोट डालने आए युवा बेहद उत्साहित नजर आए।
मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन लोगों में इतना जोश था कि सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गईं। हथीन में बनाए गए तीन स्थानों पर 14 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदान शुरू हुआ।
शहर के विभिन्न वार्डों में सुबह से ही वोट डालने के लिए पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला, जहां हिंदू बाहुल्य इलाकों की तुलना में
विज्ञापन
इन वार्डों में रहा खासा उत्साह
पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11 और 14 के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। चुनाव के दौरान शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। पालिका चुनाव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चेयरपर्सन पद के सभी उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा
हथीन। चेयरपर्सन पद के लिए मतदान संपन्न होने के बाद चुनावी माहौल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां सभी चार उम्मीदवारों ने मतदान करने के बाद अपनी जीत का दावा किया। प्रत्येक प्रत्याशी ने जनता से मिले समर्थन पर भरोसा जताया और कहा कि परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। अब सभी की निगाहें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि हथीन का अगला चेयरपर्सन कौन होगा।
भाजपा उम्मीदवार रेणु लता का आत्मविश्वास
भाजपा उम्मीदवार रेणु लता ने कहा कि शहर के लोगों ने विकास के नाम पर कमल खिला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सभी वार्डों से उन्हें सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे विजयी होंगी।
बागी उम्मीदवार आभा रविन कुमार का बयान
भाजपा से बगावत कर चेयरपर्सन पद का चुनाव लड़ रहीं आभा रविन कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी जीत तय है।
सविता शर्मा और मीनू राघव का दावा
चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार सविता शर्मा और मीनू राघव ने भी मतदान करने के बाद अपनी जीत को सुनिश्चित बताया। उन्होंने कहा कि सभी 14 वार्डों के मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान किया है और वे जनता के समर्थन से विजयी होकर शहर के विकास के लिए काम करेंगी

वार्ड नंबर छह के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप, पुलिस ने संभाला मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर छह और सात के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को डराने और धमकाने के आरोप सामने आए हैं। यह मतदान राजकीय माध्यमिक कन्या स्कूल में हो रहा था, जहां नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन एवं बीजेपी प्रत्याशी रेणु लता के पति सुमित राजपूत ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि होली के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
दोनों पक्षों में बहस, पुलिस ने किया मामला शांत
सुमित राजपूत ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन पद की एक अन्य प्रत्याशी के समर्थक उनके समर्थकों को धमका रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी और नोकझोंक हो गई। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहस मतदान केंद्र के बाहर हुई, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।