फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipal council employees who went to take down posters and banners were attacked, four were injured

Palwal News: पोस्टर व बैनर उतारने गए नगर परिषद कर्मचारियों पर हमला, चार को आईं चोटें

Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees who went to take down posters and banners were attacked, four were injured
- बस स्टैंड चौक पर उतार रहे थे बैनर, कार सवार युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन

- सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
- आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर उपायुक्त ने दिए थे बैनर हटाने के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के तहत बस स्टैंड चौक पर पोस्टर व बैनर उतारने पहुंचे नगर परिषद कर्मचारियों पर कार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया। कर्मचारियों को बचाने आए रेहड़ी-पटरी वालों को भी आरोपियों ने पीटा। आरोपी पोस्टरों को उतारने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में चोटिल हुए चार कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी को दी गई, परंतु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दरअसल, जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए शनिवार सायं अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर परिषद अधिकारियों को सभी सरकारी संस्थानों से होर्डिंग और बैनर उतारने के आदेश दिए थे। निर्देशों के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे नगर परिषद के कर्मचारी बिजली के खंभों, बस स्टैंड की दीवारों और ऐलीवेटेड पुल पर लगे बैनर, होर्डिंग और पोस्टरों को हटा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो और दो-तीन बाइक पर सवार होकर 10-15 युवकों ने आते ही कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने कर्मचारियों का बीच-बचाव किया, उसके साथ भी मारपीट की गई। कर्मचारी नेता कन्हैया ने बताया कि मारपीट के दौरान के कर्मचारी सतीश, अजय, मनीष और इंद्र को चोटें आई हैं, जिसमें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इनके अलावा तीन-चार अन्य लोगों को पीटा गया, जिन्होंने उन्हें बचाने का प्रयास किया था। आरोपियों ने पोस्टर, बैनर और होर्डिंग उतारने पर जान से मारने की धमकी दी। बस स्टैंड पुलिस चौकी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिल गई है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग निकाली जा रही है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed