{"_id":"5d24c76a8ebc3e6cc92d5b82","slug":"municipal-corporation-staff-protest-against-the-administration-palwal-news-noi4481325200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हाथों में झाडू लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : Palwal
Link Copied
मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पलवल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को हाथों में झाड़ू ले नगर परिषद कार्यालय से मीनार गेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार स्वयं होगी।
कर्मचारी नेता राजपाल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रदेश सरकार के साथ बातचीत हुई थी। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया था लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। कर्मचारियों को 100-100 वर्गगज के प्लांट दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा बुधवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।