{"_id":"6830c0743ab64f93a5049507","slug":"mtp-registration-of-three-hospitals-and-one-nursing-home-canceled-for-6-months-palwal-news-c-24-1-no11004-114768-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन अस्पतालों और एक नर्सिंग होम का एमटीपी रजिस्ट्रेशन 6 महीने के लिए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन अस्पतालों और एक नर्सिंग होम का एमटीपी रजिस्ट्रेशन 6 महीने के लिए रद्द
विज्ञापन
- उपकार, शिवा और सुखराम अस्पताल और गुप्ता नर्सिंग होम के खिलाफ हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन की ओर से कार्यालय में शुक्रवार को एक जिला स्तरीय एमटीपी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डॉ. जय भगवान जाटान ने बताया कि शहर के उपकार, शिवा और सुखराम अस्पताल और गुप्ता नर्सिंग होम का 6 माह के लिए एमटीपी रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर इन सभी सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। परंतु इनकी ओर से असंतोषजनक जवाब मिला। जिसको देखते हुए इन सभी सेंटर का एमटीपी रजिस्ट्रेशन पूर्णत: रद्द करने का निर्णय कमेटी ने लिया है।
साथ ही डॉ. मनोज हॉस्पिटल होडल, डॉ. विरेन्द्र अल्ट्रासाउंड सेंटर होडल, न्यू सोहना मोड़ ओल्ड जीटी रोड स्थित पलवल हॉस्पिटल और सिंगला नर्सिंग होम एंड ट्रॉमा सेंटर होडल ने स्वत: एमटीपी रजिस्ट्रेशन खत्म करने के लिए आवेदन किया था। उस पर कमेटी ने सहमति जताते हुए एमटीपी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुषमा चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने की, साथ ही नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका तंवर, डॉ. कुनिका, डॉ. राकेश मौजूद रहे।