फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Motocyclist died after hitting a truck

केजीपी-केएमपी इंटरचेंज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत

Thu, 19 Aug 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
पलवल में जाम लगाने वाले लोगों को समझाते हुए डीएसपी यशपाल खटाना - फोटो : Palwal
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दूध बेचने जा रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक ने दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने की सूचना मिलने पर डीएसपी यशपाल खटाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को समझाया और यातायात सुचारू करवाया। लोगों ने उसके बाद ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बहरौला निवासी कर्मवीर दूध बेचता है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह करीब सात बजे वह घर से दूध देने के लिए जा रहा था। जब वह केजीपी-केएमपी इंटरचेज के पास अटोहां मोड़ पर पहुंचा तो आगरा की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कर्मवीर सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही बहरौला गांव के लोग व उसके परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस रुकवाकर सड़क के बीचोंबीच खड़ा कराई
ग्रामीणों ने मौके पर आते ही शव को जिस एंबुलेंस में पुलिस द्वारा रखवाया जा रहा था, उसे वहीं राजमार्ग पर सड़क के बीच में खड़ा करवा कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू दी। उनका कहना था कि अटोहां मोड़ पर बनाया हुआ यह कट बेहद खतरनाक है। पुलिस-प्रशासन से कई बार इस कट को ठीक कराने तथा वहां पर रिफलेक्टर लगवाने तथा राजमार्ग होने के कारण उस पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन ने इससे बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा। जाम लगने से राजमार्ग पर दिल्ली-आगरा की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed