{"_id":"fe55ca5ac3fd5a09963e8f7b1b9b1a21","slug":"mother-and-son-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेकर लौट रहे मां-बेटे नहर में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा लेकर लौट रहे मां-बेटे नहर में गिरे
अमर उजाला, हसनपुर
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भवाना के निकट खेतों से पशुओं का चारा लेकर गांव लौट रही एक महिला अपने दस वर्षीय बेटे के साथ आगरा कैनाल (नहर) में गिर गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। घटना के लगभग दो घंटे बाद तक प्रशासन का एक भी अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल नहीं पहुंचा।
गांव के तैराक नहर में दोनों की तलाश में देर सांय तक जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार, गांव भवाना निवासी पप्पू की पत्नी (35) लक्ष्मी व उसका बेटा दीपू शुक्रवार की शाम खेतों से चारा लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और दोनों आगरा कैनाल में गिर गए। आसपास के ग्रामीण नहर में उन्हें ढूंढने उतरे लेकिन वे नहीं मिले। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व जिला प्रशासन को दे दी। घटनास्थल पर मौजूद ब्लॉक समिति के सदस्य केशव ने बताया कि घटना को लगभग दो घंटे हो गए हैं और अभी तक भी प्रशासन व पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव के आधा दर्जन तैराक नहर में मां-बेटे को ढूंढ रहे हैं लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
