{"_id":"6a7384099ef3d4d6300b9914","slug":"mock-drill-conducted-at-college-preparedness-assessed-palwal-news-c-24-1-pal1005-126707-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कॉलेज में की गई मॉकड्रिल, तैयारी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कॉलेज में की गई मॉकड्रिल, तैयारी की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की। इस दौरान कॉलेज पर हमले की काल्पनिक स्थिति को आधार बनाकर सिविल डिफेंस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और एसडीएम भूपेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपदा से निपटने की तैयारियों, समन्वय क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यापक परीक्षण किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान भवन पर हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर सायरन बजाकर आपातकाल की सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, घायलों का रेस्क्यू किया, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और अग्निशमन एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सायरन प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इमरजेंसी एक्शन प्लान, इमरजेंसी रिस्पांस प्लान, संचार व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और फायर एवं रेस्क्यू सेवाओं की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।
अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत युवा वालंटियर्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी विभागों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य कर बेहतर समन्वय का परिचय दिया।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपदा या सुरक्षा संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संसाधनों के साथ समय पर निर्णय लेने की क्षमता, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और आम नागरिकों की जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मददगार साबित होती है।