{"_id":"5e69231c8ebc3ec988301856","slug":"mobile-van-start-in-palwal-palwal-news-noi497824653","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जागरूक करेगी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जागरूक करेगी मोबाइल वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। रेडक्रास की जनकल्याणकारी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को हरियाणा रेडक्रास सोसायटी द्वारा मोबाइल प्रदर्शनी वैन को जिला पलवल के गांवों के लिए रवाना किया गया। इस प्रदर्शनी वैन को अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल्य वत्स ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के सभी खंडों में जाकर आम लोगों को रेडक्रास द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जागरूक करेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि रेडक्रास की गतिविधियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से टीबी रोगियों को उनके उपचार के लिए जागरूक करें तथा उनके लिए एक एप तैयार कर समय-समय पर सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दें। रेडक्रास के सचिव विकास कुमार ने बताया कि यह मोबाइल प्रदर्शनी वैन हसनपुर, होडल, हथीन, पलवल, पृथला ब्लॉक में पहुंचकर जन जन को जागरूक करेगी। प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि इस वन का उद्देश्य जन सामान्य विशेषकर युवाओं को रक्तदान-जीवन, सड़क सुरक्षा अभियान, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बढ़ते हुए ओल्ड एज होम के प्रति चिंतित होना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत का सपना, जल ही जीवन है, दिव्यांगों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण, फर्स्ट एड का पूरा ज्ञान- देता घायल को जीवनदान, नदियां बचाओ, पॉलीथिन को भगाना-देश बचाना, आपदा राहत सेवाएं, विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं तथा कॉलेजों के युवाओं के सर्वांगीण विकास के बारे जागरूक करना है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कपिल, बाल संरक्षण अधिकारी सीता इंदीवर, अंजली भयाना, नीतू सिंह रेडक्रास स्वयंसेवक अंकित सोरौत, पूनम, नम्रता विशेष रूप से मौजूद थीं।