{"_id":"6a9b0c7f97c2d81922004bbe","slug":"sanitation-workers-shaved-their-heads-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115179-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने मुंड़वाए सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने मुंड़वाए सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने सिर के बाल मुंडवाकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगर पालिका सचिव ने प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का हवाला देते हुए हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से काम पर लौटने का प्रस्ताव रखा। हालांकि कर्मचारियों ने प्रशासन के इस फरमान को ठुकरा दिया और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को पांच सितंबर तक काम पर लौटने का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय तक काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कर्मचारी नेता मुकेश कुमार और बसंत कुमार ने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।