फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mobile network issues at Jhirkeshwar Mahadev Temple

Palwal News: झिरकेश्वर महादेव मंदिर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile network issues at Jhirkeshwar Mahadev Temple
फिरोजपुर झिरका। अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन झिरकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व विदेश मंत्रालय अधिकारी एवं फिरोजपुर झिरका निवासी रमेश कामरा ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया तथा बीएसएनएल-एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जेरार्ड रवि को पत्र भेजकर बीएसएनएल मोबाइल टावर स्थापित कराने की मांग की है। रमेश कामरा ने पत्र में बताया कि शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर, शनि मंदिर, हनुमान मंदिर, गोशाला और मुक्तिधाम श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन पूरे पहाड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल सहित अधिकांश मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क बेहद कमजोर या पूरी तरह अनुपलब्ध रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेटवर्क नहीं होने से आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस या अन्य राहत सेवाओं से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन


कामरा ने संचार मंत्रालय से क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कराकर शीघ्र बीएसएनएल मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सुविधा मिलने के साथ आपातकालीन सेवाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed