{"_id":"61c0c4bb07662310d712f296","slug":"mla-s-family-accused-of-capturing-johad-palwal-news-noi6224658165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के परिवार पर जोहड़ पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के परिवार पर जोहड़ पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। गांव पेंगलतू के ग्रामीणों ने डीएसपी सज्जन सिंह को शिकायत देकर मौजूदा विधायक जगदीश नायर के परिवार के लोगों द्वारा गांव की जोहड़ नंबर 92 में जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक अपने परिवारों के लोगों के साथ गांव की जोहड़ में जबरन कब्जा करा रहा है। उनके पशुओं के लिए पीने का पानी वह बरसात में इकट्ठा होने वाला बरसाती पानी उनके घरों में घुस जाएगा। सोमवार को इस मामले में गांव पेंगलतु के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में डीएसपी सज्जन कुमार व थाना प्रभारी अनूप सिंह से मिले तथा कब्जाधारियों खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि 18 दिसंबर की देर शाम गांव के चकला उर्फ सुरेंद्र, जयकिशन, विधायक के भाई की पत्नी बीना के साथ विधायक के परिवार के लोग कब्जा करने के नियत से दो जेसीबी मशीन लेकर आ गए और कब्जा करने लगे। जब ग्रामीणों ने इनका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर पुलिस की सहायता ली। तब जाकर मामला शांत हो पाया। गांव में जोहड़ में कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। शिकायत में बताया गया कि जोहड़ में जो मिट्टी डाली जा रही वह भी चोरी की थी, जो गोछी ड्रेन से खोदकर लाई गई थी।
मुख्यमंत्री से भी करेंगे मुलाकात
भाजपा नेता सुशील कुमार, तेजपाल, पवन, गंगाराम, अजय, वीरेंद्र, कुमर पाल, सूरज आदि ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश की सरकार जोहड़ों से अवैध कब्जा हटवाने में लगी हुई है और यह लोग कब्जा कर रहे। उन्होंने प्रशासन से कब्जा कर रहे लोगों के कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द अवैध कब्जा करने वालों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात कर उन्हें अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
मेरा व मेरे परिवार का जोहड़ पर अवैध कब्जे से कोई लेना देना नहीं है। ये सब गांव की राजनीति है। मेरा परिवार ऐसा गलत काम नहीं करता।
- जगदीश नायर, विधायक