{"_id":"5874c0854f1c1b1529ba9735","slug":"mla-ends-hunger-strike-after-negotiations","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता वार्ता के बाद विधायक की भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता वार्ता के बाद विधायक की भूख हड़ताल समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे इनेलो विधायक केहर सिंह रावत ने सोमवार को प्रशासन के साथ समझौते के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। विधायक रावत व अन्य लोगों को पलवल के एसडीएम सुरेश कुमार चहल ने जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नहरों की सफाई कराकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन गांवों में पानी खड़ा होने से सेम (सीलन) की समस्या आ गई है, उन गांवों में ट्यूबवेल लगाकर खडे़ पानी को रजवाहों और नालों में डालकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व इनेलो नेता रतन सिंह सौरोत ने डीसी अशोक शर्मा से किसानों की मांगों पर बात की। डीसी ने पलवल के एसडीएम सुरेश कुमार चहल को समझौते करने के निर्देश दिए तथा सोमवार को समझौते पर मुहर लग गई। समझौता वार्ता के समय रतन सिंह सौरोत के अलावा पूर्व विधायक रामजीलाल डागर, राकेश देशवाल, इनेलो के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बॉबी, सुखराम डागर, इनेलो अल्पसंख्यक सेल के जिला प्रधान असगर हुसैन, पूर्व युवाध्यक्ष करतार डागर, हल्काध्यक्ष प्रवीन डागर, महेश रावत एवं धन्नी पहलवान मढनाका तथा किसान जनहित संगठन के जिला प्रधान अमरू पहलवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन