फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mission Corona Vijay Rath will make aware for vaccination

वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेगा मिशन कोरोना विजय रथ

Wed, 24 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mission Corona Vijay Rath will make aware for vaccination
पलवल। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल से मिशन कोरोना विजय रथ का शुभारंभ किया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से गांवों में जाकर लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर, डॉ. अजय माम, डॉ. सुरेश तथा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह, डॉ. नवीन गर्ग, डॉ. संजय शर्मा व डॉ. योगेश मलिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि पलवल जिला पूर्ण स्वच्छता की तरफ अग्रसर हो चूका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का प्रयास रंग ला रहा है। कोविड वैक्सीनेशन की पहली व दूसरी डोज 100 प्रतिशत लग चुकी है। अब तक 9,06,940 टीकाकरण हो चुका है जिनमें पहली डोज 6,32,056 और दूसरी डोज 2,74,884 शामिल है। कुल 4,91,325 पुरुष और 4,15,433 महिलाओं का वैक्सीनेशन हुआ है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन ने बताया कि अगर पलवल के नागरिक इसी तरह से सहयोग करते रहे तो पलवल कोविड से लड़ने के लिए सक्षम हो जाएगा। डॉ. ब्रह्मदीप ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि घर-घर जाकर टीकाकरण करने की प्रक्रिया की रंग लाई है। डॉ. ब्रह्मदीप ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोविड-19 मरीजों का डेटाबेस तैयार किया जाए। समय-समय पर उसे अपडेट भी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बाजारों में दुकानदारों और उनके कर्मचारियों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बाजारों में जाकर निरीक्षण करें। सभी दुकानदारों और कर्मचारियों के पास दोनों डोज का वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र होना चाहिए। यदि प्रमाण पत्र नहीं है, तो आरटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed