{"_id":"d0fab728217e339dcd479a167782cdaf","slug":"missing-man-dead-body-found-in-a-well-in-palwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंए में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व घर से अचानक लापता हुए 55 वर्षीय व्यक्ति का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
यूपी बुलंदशहर के गांव रैना निवासी सोनू के अनुसार वह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से गांव जोधपुर में ट्यूबवेल पर रहते हैं। छह माह पूर्व उनकी माता का देहांत हो गया था।
विज्ञापन
मां के गम में उनके पिता हरिचंद का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वे तभी से शराब आदि पीने लगे। आमतौर से वे ट्यूबवेल के पास बने कुएं पर बैठे रहते थे।
12 फरवरी को हरिचंद अचानक घर से लापता हो गए। रविवार को टयूबवेल पर बने कुएं में उनका शव दिखाई दिया। सोनू ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
रहस्यमयी परिस्थितियों में किशोरी लापता
गांव पचानका से रहस्यमयी परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव पचानका निवासी रमजान ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 10 फरवरी को उनकी भतीजी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने अपनी भतीजी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन