{"_id":"5874c1424f1c1b1729ba9761","slug":"misbehaved-with-women-s-advocate-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता के साथ की बदसलूकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ता के साथ की बदसलूकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 पर गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा पर कार सवार महिला अधिवक्ता के साथ बदसलूकी व गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई अजीत सिंह के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई था कि वह कार में सवार होकर अपने पति के साथ वृंदावन बिहारी के दर्शन करने के लिए जा रही थी। टोल प्लाजा के समीप ऑटो वाली लाइन में ऑटो में सवार गांव औरंगाबाद निवासी सुदेश कुमार किसी बात को लेकर पीड़िता महिला के साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि जब सुदेश का विरोध किया तो सुदेश ने पीड़िता अधिवक्ता के साथ गाली गलौज की व अपशब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन