फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minor student gang-raped by drinking intoxicating beverages

नाबालिग छात्रा से नशीला पेय पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Minor student gang-raped by drinking intoxicating beverages
पलवल। रात के समय घर के बाहर से दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। छात्रा जब बेहोश हो गई तो चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की बात किसी को बताने पर चारों युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता छात्रा की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रचना के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता गत 17 मई की रात को अपनी मां के साथ गांव में सरपंच की पत्नी की शोक सभा में गई हुई थी। रात आठ बजे के करीब पीड़िता अपनी मां से यह कहकर घर आ रही थी कि उसे नींद आ रही है। पीड़िता जब घर के समीप गली में पहुंची तो गांव अजीजाबाद निवासी जाहिद व यासर मुंह को बंद करके एक सुनसान मकान में ले गए। जहां पर गांव निवासी आसीफ व वसीम भी आ गए। पीड़िता ने जब शोर मचाना चाहा तो चारों युवकों ने कुछ नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। पीड़िता जब बेहोश हो गई तो चारो युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता जब कई घंटे बाद होश में आई तो आरोपी उसे घर के बाहर छोडक़र यह कहते हुए फरार हो गए कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर देंगे। पीड़िता घर पहुंचकर आपबीती परिजनों की बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed