{"_id":"6aeb765dacba14cab9041e79","slug":"minor-raped-accused-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1005-129891-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि 30 अक्तूबर को बेटी के पेट में दर्द हुआ। उसे डॉक्टर के पास ले जाने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद बेटी ने बताया कि मई में पड़ोस में रहने वाली रेखा उसे अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कमरे में बंद कर दिया गया और रेखा के पति रविंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को उसी महीने दो और बार दुष्कर्म की बात बताई थी। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।