{"_id":"683b3c05d35766a94801ca36","slug":"minor-kidnapped-again-now-case-registered-on-courts-order-palwal-news-c-24-1-as11003-114994-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नाबालिग का दोबारा अपहरण, अब अदालत के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नाबालिग का दोबारा अपहरण, अब अदालत के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
दूसरे मामले में आरोपी ने वायरल की पुरानी अश्लील वीडियो, ससुराल वालों ने ताने देकर घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराधों के दो गंभीर मामले सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले मामले में कैंप थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की का सुमित नामक युवक ने 21 अप्रैल को अपहरण कर लिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने खुद बच्ची को खोजा और घर ले आए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पिता को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। कुछ ही दिनों में आरोपी ने दोबारा लड़की का अपहरण कर लिया। पुलिस की निष्क्रियता से थककर परिवार को अदालत की शरण लेनी पड़ी। मामला एक महिला अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार देर शाम पलवल थाने में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक नाबालिग और आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
वहीं, दूसरी घटना, चांदहट थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला की सात साल पुरानी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, यह वीडियो तब की है जब बेटी 17 साल की नाबालिग थी और पढ़ाई कर रही थी। 2016 और 2018 में आरोपी युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। जान से मारने की धमकी के कारण लड़की ने यह बात छुपा ली। शादी के बाद वह सात साल तक अपने ससुराल में थी, लेकिन हाल ही में आरोपी ने विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने ताना मारकर उसे घर से निकाल दिया। पिता की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।
चांदहट थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।