{"_id":"52d78cec8dc8f92dc2cc43b338362714","slug":"minor-gangraped-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
पलवल
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 25 सितंबर की सुबह खेतों की तरफ गई थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का नरेश, साथी लाला, हरिमोहन व बबली बाइकों से वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने उनकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अपने साथ ले गए। आरोप है कि लड़की की तलाश में पूरा परिवार इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 26 सितंबर को सुबह लड़की जब घर लौटी तो उसने बताया कि उक्त युवक उसे कोसीकलां (यूपी) ले गए थे, जहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन