फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minor gang rape, case against 5 youths

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 युवकों पर केस

Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Minor gang rape, case against 5 youths
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने अश्लील फोटो भी खींच लिए। पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर 5 नामजद आरोपी साबिर, शौकत, अरशद उर्फ काला, शाहरुख एवं सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी छत्रपाल के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि किशोरी को नामजद पांच आरोपी 16 मार्च को जंगल में ले गए। वहां पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता कई दिन तक सहमी रही। परिवार वालों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने 20 मार्च को घटना के बारे में बताया। परिवार जनों ने गांव के लोगों को बताया। गांव वालों ने आरोपियों की खोज की तो आरोपी गांव से बाहर चले गए। इसके बाद पीड़िता की मां ने उटावड़ थाने में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपी साबिर, शौकत, अरशद उर्फ काला, शाहरुख एवं सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार
हथीन। उटावड़ थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed