फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minister Gaurav Gautam inaugurated and laid the foundation stone of Ambedkar Bhawan, Community Center and Roads

Palwal News: अंबेडकर भवन, कम्युनिटी सेंटर, सड़कों का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन व शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Minister Gaurav Gautam inaugurated and laid the foundation stone of Ambedkar Bhawan, Community Center and Roads
2.5 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं, मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को जिले के गांव लाड़ियाका और आसपास के क्षेत्रों में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से हुए व प्रस्तावित विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की विकास योजनाओं को साझा किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


रविवार को गांव लाड़ियाका में 10 लाख रुपये की लागत से बने अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास भी किया। खेल मंत्री ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से बने गांव के एक मुख्य रास्ते और 30 लाख रुपये की लागत से बनी मार्केट कमेटी रोड का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 35 लाख रुपये से राजूपुर से भोलड़ा रोड की मरम्मत और 66 लाख रुपये की लागत से माला सिंह फार्म हाउस से मोहन सिंह ढाणी तक सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव और गली तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया और गांवों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed