फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mid day meal workers appealed to the government to fulfill their demands

मिड डे मील वर्करों ने सरकार से मांगें पूरा करने की अपील की

Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal workers appealed to the government to fulfill their demands
पलवल। मिड-डे मील वर्कर यूनियन की जिला इकाई की बैठक गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संतोष देवी ने की और संचालन आशा देवी ने किया। बैठक में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में संतोष देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारे रोजगार को छीनने का प्रयास कर रही है। काफी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है। 600 रुपये प्रतिवर्ष वर्दी की राशि 2018 के बाद नहीं मिली है। वर्करों ने मांग की कि मिड-डे मील वर्कर का वेतन बढ़ाया जाए। मिड-डे मील वर्करों को न्यूनतम वेतन मिले। वेतन 12 महीने मिले जो अब तक 10 महीने मिलता है। किसी की छंटनी न की जाए और छंटनी किए हुए वर्करों को काम पर रखा जाए। तुरंत प्रभाव से सभी स्कूल खोले जाएंगे। बच्चों के लिए स्कूल में भोजन बनाने का काम शुरू किया जाए। मिड-डे मील योजना में केंद्रीय रसोई घरों पर रोक लगे और योजना का नाम नहीं बदला जाए। नई शिक्षा नीति रद्द हो। सरकारी विभागों का निजीकरण बंद हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 13 नंवबर को मुख्यमंत्री के गृह जिला करनाल में मांगों को लेकर रैली निकाली जाएगी, जिसमें पलवल की सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। कार्यकर्ता 13 नवंबर को सुबह सात बजे गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित होंगी, जहां से करनाल के लिए रवाना होंगी। बैठक को हरबती, ऊषा, लक्ष्मी, आशा देवी, रितु व सोनबती ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed