फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mid-day meal : rice worms came in , commotion

मिड डे मील: चावल में निकले कीडे़, हंगामा

Fri, 06 May 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 06 May 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal : rice worms came in , commotion
मिड-डे-मील - फोटो : अमर उजाला

गांव गहलब के कन्या मिडिल स्कूल में मिड डे मील में बृहस्पतिवार को कीड़े देख छात्राओं ने उसे खाने से इंकार कर दिया।  उधर, मामले की भनक लगते ही गांव वालों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावकों ने मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब सरपंच ने मामले की जानकारी देने के लिए जिला  शिक्षा अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गहबल के कन्या मिडिल स्कूल में लगभग 200 छात्राएं पढ़ती हैं। मिड डे मील के तहत बृहस्पतिवार को स्कूल में चावल बनाए गए थे।

दोपहर को जब चावल परोसे जा रहे थे तो छात्राओं ने उसमें कीड़े देख लिए। इस पर छात्राओं ने मामले की शिकायत  शिक्षकों से की। उधर, मामले की भनक लगते ही ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि आएदिन बच्चों को मिड डे मील में घटिया खाद्य सामग्री दी जाती है लेकिन अध्यापक इस ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पर गांव के सरपंच नरेंद्र सहरावत भी स्कूल में पंचायत सदस्यों के साथ पहुंचे और मुख्याध्यापक रणधीर सिंह से मामले की शिकायत की । मुख्याध्यापक ने पंचायत के सामने इस मामले में गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आगे से लापरवाही नहीं होगी। सरपंच का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार को सूचना देने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया । इस पर सरपंच ने मामले की सूचना जिला पंचायत अधिकारी दीपक यादव को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed