Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Methods for survival during a disaster were taught through a mock drill.

Palwal News: मॉक ड्रिल से सिखाए आपदा के समय बचाव के तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Methods for survival during a disaster were taught through a mock drill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आपातकालीन परिस्थितियों में किस प्रकार सुरक्षित रहना है और दूसरों की मदद कैसे करनी है, इसकी जानकारी देने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय नूंह में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया और राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। ऐसे अभ्यास से कर्मचारियों को आपात स्थिति में बिना घबराए सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और जरूरतमंदों की सहायता करने का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने मिनी सचिवालय भवन से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। इनमें चार लोगों को बेहोश और दो को फ्रैक्चर से घायल दर्शाया गया। टीम ने उन्हें सीपीआर और प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियों के माध्यम से अग्निशमन व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया। भवन में लगे फायर अलार्म और सायरन प्रणाली की कार्यक्षमता भी जांची गई।


एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आपातकालीन सायरन बजने पर शांतिपूर्वक निर्धारित सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ती है और आपदा के समय बेहतर ढंग से स्थिति संभालने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed