Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ensure projects are completed on schedule, officials told: DC

परियोजनाओं को तय समय पर पूरा कराएं अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ensure projects are completed on schedule, officials told: DC
मेवात विकास अभिकरण तथा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी खंड कार्यक्रम की हुई समीक्षा
विज्ञापन

नूंह में पुस्तकालय, खेल परिसर, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला सचिवालय के नए कॉन्फ्रेंस हॉल में मेवात विकास अभिकरण तथा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी खंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 36.20 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से करीब 22.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इनमें स्मार्ट कक्षाएं, सौर ऊर्जा संयंत्र, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल बोर्ड, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के तहत नूंह में जिला स्तरीय पुस्तकालय के लिए 17.30 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। जिले के 15 गांवों में पुस्तकालय निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं, 41 स्वीकृत विद्यालयों में से 40 में खेल मैदान विकसित किए जा चुके हैं। हथीन के पांच गांवों में पुस्तकालय निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2026-27 के दौरान 1790 विद्यार्थियों को दो तिमाही की 64.95 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा जिले में 126 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 11 प्रसव कक्षों के उन्नयन में आठ का कार्य पूरा हो चुका है। पशुपालन विभाग की योजनाओं, खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण, 28 गांवों में सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था और 100 आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास की भी समीक्षा की गई।

दिव्य नगर योजना के तहत नूंह में खेल परिसर के लिए 12.52 करोड़ और सभागार एवं संग्रहालय के लिए 20.93 करोड़ रुपये का प्रावधान है। पुन्हाना में भी सभागार और खेल परिसर निर्माण के लिए क्रमशः 16.85 करोड़ और 13.56 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।


उपायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनें हैं, उन्हें आपसी समन्वय से दूर किया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में एसडीएम रूहानी, अमितेज पांगती, कंवर आदित्य विक्रम, अमित गुलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed