फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   men killed his lower attacking by dugger

युवक ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

Mon, 20 Jan 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
men killed his lower attacking by dugger
युवक ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव जोदपुर में एक युवक ने रविवार रात अपनी प्रेमिका को घर बुलाकर कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी के विरोध करने पर अपने पिता को भी हमला कर घायल कर दिया। घायल पिता किसी तरह से घायल युवती को कार में लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सरकारी अस्पताल जाने का बोल दिया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
जोधपुर निवासी किशन सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सतीश आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पत्नी से उसका तलाक का केस चल रहा है। सतीश कई दिनों से घर से लापता था और रविवार रात रितु नाम की एक युवती को साथ लेकर घर पर आ गया। देर रात दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। किशन ने जब इसका विरोध किया, तो सतीश ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी ले आया और उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान सतीश ने रितु पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया और वहां से फरार हो गया। किशन ने किसी तरह से घायल रितु को उठाया और कार में लिटाया। इतने में सतीश फिर आ गया और कार के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह से जान बचाकर वह वहां से सदर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद की बजाय सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

वहां से किशन नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रितु को मृत घोषित कर दिया। सुबह जानकारी मिलने पर रितु के परिजन अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर बुलवाया। पुलिस जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता भोड़सी गुरुग्राम निवासी रमेश चंद के बयान पर आरोपी जोधपुर निवासी सतीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक-दो स्थान पर दबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतका की शादी 2012 में पलवल निवासी संजय के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी थे। उसका अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed