{"_id":"5827570e4f1c1bf77eb3badd","slug":"mega-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1615 मामलों का निपटारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1615 मामलों का निपटारा
palwal
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवाएं द्वारा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1615 केसों का निपटारा किया गया। निपटाए गए विभिन्न केसों में एक करोड 25 लाख 35 हजार 520 रूपये की सैटलमेंट करवाई गई। प्राधिकरण द्वारा होडल व हथीन में भी अदालत आयोजित की गई।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोना सिंह के अनुसार अदालत में 40 फौजदारी, 45 दीवानी, 10 चैक बाऊंस, वाहन दुर्घटना के 45, वैवाहिक व पारिवारिक संबंधी 11, श्रम संबंधी छह व वाहन चालान संबंधी 123 केस निपटाए गए। इसके अलावा अदालत में 554 इंतकाल संबंधी, पेयजल शुल्क संबंधी 22, बिजली संबंधी 150, वन विभाग से संबंधी तीन तथा विभिन्न प्रकार के अन्य 606 केसों का निपटान किया गया।
विज्ञापन
मोना सिंह ने बताया कि लोक अदालत में जिला सत्र एवं न्यायाधीश मनीषा बतरा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार शर्मा, अनुभव शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त सिविल जज (सिनियर डिविजन) रेखा, सिविल जज (जूनियर डिविजन) नवीन कुमार, गौरव खटाना व अपर्णा चौधरी की अदालतें लगाई गईं। होडल में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता, सिविल जज (जूनियर डिविजन) विशाल व प्रदीप कुमार की तथा हथीन में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप जैन की अदालत लगाई गईं।
विज्ञापन